छालीवुड के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफ़र व कलाकार निशांत उपाध्याय का निधन..सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक…

सामना न्यूज़:-रायपुर:-बुधवार गुरुवार की रात ढाई बजे इलाज के दौरान छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर व कलाकार निशांत उपाध्याय का रायपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया।वे 41 वर्ष के थे और काफी समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। निशांत उपाध्याय के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रगट की।निशांत छालीवुड के ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने बहुत ही कम समय में प्रसिद्धि हासिल की थी। साथ ही सुप्रसिद्ध प्रोड्यूसर डायरेक्टर लखी सुंदरानी ने इस बात की जानकारी फेसबुक में साझा की है। निशांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में फिल्म ‘झन भूलो मा बाप ला’ से की थी।निशांत फिल्मों में एक्टिंग भी करते थे।अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिल में राज करते थे। हाल ही में टाइमलाइन में आए छत्तीसगढ़ी फिल्म भूलन द मेज में भी उन्होंने काम किया है।. इस फिल्म के गानों के लिए कोरियोग्राफी करने के साथ फिल्म में कलेक्ट्रेट में चपरासी की भूमिका में नजर आए थे. इनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। निशांत ने 2500 से ज्यादा एल्बम गाने कोरियोग्राफ किए हैं और छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के वो सुपरहिट कोरियोग्राफर रहे हैं। 7 जुलाई 1980 को जन्मे निशांत का यूं चले जाना प्रत्येक कलाकार के लिए व्यक्तिगत क्षति है।
