March 7, 2026

बहु से छेड़खानी करने वाला ससुर गिरफ्तार..भेजा गया रिमांड पर…..

IMG_20220623_190949.jpg
Share

 सामना न्यूज़:-रायगढ़:- 22 जून को थाना भूपदेवपुर में स्थानीय महिला ने उसके ससुर के विरूद्ध छेड़खानी करने का लिखित आवेदन लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई  है।संवेदलशील मामले में भूपदेवपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला द्वारा तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

पीड़ित महिला ने बताया  कि उसका विवाह सामाजिक रिती रिवाज से 2018 में हुआ है और उसकाएक बेटा भी है।तक़रीबन 3 साल से उसके पति का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसका फायदा उठाकर घरवालों की अनुपस्थिति में मार्च 2022 को एक दिन ससुर (53 वर्ष) ने गंदी नियत से छेड़खानी की लोक लाज से ‍उसने यह बात किसी को नहीं बताई।लेकिन ससुर उसके बाद भी उसे अकेली पाकर छेड़खानी करता और मना करने पर भी अपनी आदत से बाज़ नही आता।आख़िरकार उसने एक दिन अपने पति और भाई को बताई और बच्चे को लेकर अपने मायके चली गई । मायके वालों ने ससुराल आकर ससुर को समझाईश भी दी लेकिन अपनी ग़लती मानने की बजाय  ससुर ने कहा कि यदि बहु मेरा कहना नहीं मानेगी तो वह यहाँ नहीं रहेगी कहकर विवाद किया।इसलिए तब से वह वापस अपने मायके आकर रहने लगी । महिला के आवेदन पर आरोपी पर छेड़खानी का अपराध दर्ज कर तत्काल पुलिस स्टाफ आरोपी को उसके घर से ‍हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।