June 24, 2025

1 जुलाई से सिंगल यूज़ प्लास्टिक बंद…..व्यापारियों में असमंजस….प्रशासन परिभाषित करे क्या-क्या रहेगा बैन:-प्रकाश निगानिया

IMG-20220623-WA0390.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-पूरे भारत मे 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज़ प्लास्टिक को बैन किया जा रहा है।सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है इस लिए इसे चलन से बाहर किया जा रहा है।पर सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर व्यापारियों में असमंजस की स्तिथि बनी हुई है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का मतलब क्या? कौन सी प्लास्टिक सिंगल यूज है या कौन सी नहीं।इसके विकल्प में क्या उपयोग होगा?? एक संशय का विषय बना हुआ है।सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश निगानिया ने कहा सिंगल यूज प्लास्टिक हानिकारक है ये नालियों में जाम हो जाती है या इसको जलाने से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गैस निकलती है इसको बहुत पहले ही बंद करना चाहिए था।पर अब 1 जुलाई से सम्पूर्ण भारत मे इसको बैन किया जा रहा है बहुत ही अच्छी बात है।पर सवाल ये उठता है इसका विकल्प क्या होगा कौनसी प्लास्टिक सिंगल यूज है इसका पता कैसे चलेगा?? या तो शासन प्रशासन को इसको बैन करने के पूर्व व्यापारी या जहाँ भी ये प्लास्टिक यूज़ होती है इसके विकल्प के बारे में समझाए या प्रचार-प्रसार करे तभी इसका हल निकलेगा.. नहीं तो एक जुलाई से ही प्रशासनिक और निगम अमला दुकानों प्रतिष्ठानों में चालान लेकर जप्ती की कार्रवाई करने पहुँच जाएगा।
प्रकाश ने कहा कि कोई भी व्यापारी सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल करना नही चाहता पर विकल्प न होने और मार्केट में यही चलने के कारण सभी इसे उपयोग में ला रहे है।अगर प्रशासन पहले से व्यापारी और नागरिकों को इसके बारे में प्रचार-प्रसार कर समझाए की सिंगल यूज प्लास्टिक कितनी हानिकारक है और इसके बदले में आप क्या उपयोग में ला सकते है तो कोई भी दुकानदार या व्यापारी इसे उपयोग नही करेगा और किसी पर प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होगी।प्रशासन और निगम से निवेदन है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जनता और व्यापारियों को सम्पूर्ण जानकारी दी जाए साथ ही सीधा चलानी या जप्ती कार्यवाही न हो बल्कि एक बार वार्निंग दे कर कुछ समय दिया जाए…

प्रकाश निगानिया-व्यापारी