May 15, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा.. ट्रक की चपेट में आए स्कूल के प्रिंसिपल की मौत..

IMG_20220626_180657.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-जांजगीर-चांपा:-छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मृतक का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। मृतक का नाम अजय कुर्रे (32), जो कटघरी के मिडिल स्कूल में प्रिंसिपल बताया जा रहा है। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र में हुआ।

अजय कुर्रे अपने बीमार पिता को देखने के पचरी गांव जा रहे थे। वे सीसीआई रोड होते हुए अकलतरा मुख्य मार्ग पर जा रहे थे कि सामने से एक ट्रक आ गई और वह सीधे ट्रक के पहियों के नीचे चले गए और ट्रक करीब 10 मीटर तक हेडमास्टर को घसीटता चला गया। हादसे में अजय कुर्रे के शरीर के कई टुकड़े हो गए। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक में चावल लोड था।

Letest Posts