May 15, 2026

ख़बर अपडेट:- रेस्क्यू टीम को मिली सफ़लता… बोरवेल से बाहर निकाला गया दीपेंद्र..

IMG_20220629_195228.jpg
Share

सामना न्यूज़:-मध्यप्रदेश:- आज बुधवार की दोपहर मध्यप्रदेशके छतरपुर जिले के नारायणपुरा निवासी अखिलेश यादव  का चार वर्षीय मासूम दीपेंद्र यादव 40 फ़ीट बोरवेल के गड्ढे में जा गिरा। यह हादसा खेलने के दौरान हुआ जहाँ खेलते समय बच्चे का पैर फिसल गया और वह गड्ढे में तक़रीबन 25 फ़ीट की गहराई में जा फ़सा । इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन,एसडीईआरएफ व सेना ने मोर्चा संभाल लिया और दीपेंद्र को बचाने रेस्क्यू शुरू किया गया।हल्की बारिश की वजह से रेस्क्यू में परेशानियां भी आई लेकिन 7 घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार दीपेंद्र को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Letest Posts