May 15, 2026

महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर सीएम भूपेश बघेल का तंज….

IMG_20220630_163202.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायपुर:-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र के सियासी घमासान के लिए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। इसलिए वे लगातार साम-दाम, दंड-भेद के माध्यम से सरकार गिराने में लगे थे जिसमें उनको सफलता मिली। मुझे लगता है कि ये प्रजातंत्र के लिए उचित नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने उदयपुर की घटना पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। धार्मिक उन्माद में जो भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दे उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Letest Posts