May 15, 2026

2 जुलाई को विश्व हिन्दू परिषद द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान…

IMG-20220630-WA0482.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या उनके द्वारा नूपुर शर्मा के समर्थन की डी पी लगाए जाने पर कट्टरवादी इस्लामिक जिहादी मानसिकता के दो लोगों मोहम्मद रियाज व मोहम्मद गौस द्वारा गला काटकर निर्ममता पूर्वक कर दी गई साथ ही बड़े ही डरावने अंदाज में इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल किया गया जिससे समाज में भय व्याप्त है, तत्पश्चात देश के प्रधानमंत्री को भी हत्या की धमकी देते हुए देश की संप्रभुता को चुनौती इन हत्यारों द्वारा दी गई ।
इसी विषय पर आज गुरुवार को सभी हिन्दू संगठनों द्वारा विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में इस दुष्कृत्य पर बेटी बचाव चौक में इन आतंकियों का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया और मृतक कन्हैया लाल साहू के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की गई ।
2 जुलाई शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में बंद का आह्वाहन किया गया है जिसमे रायगढ़ जिले के विहिप अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने सभी वर्गों से इस बंद में सहयोग करने की अपील की है जिससे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके । उपरोक्त की जानकारी विहिप के जिला मंत्री मुंजाल चावड़ा द्वारा दी गई ।

Letest Posts