May 15, 2026

आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आरपीएफ ने निकाली बाइक रैली..

IMG-20220703-WA0334.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।जिसके तहत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जल सेवा, वृक्षारोपण, रन फॉर यूनिटी, स्वच्छता अभियान, जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रविवार की दोपहर आरपीएफ रायगढ़ मंडल द्वारा  मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम इस मोटर साइकिल रैली को मंडल रेलवे प्रबंधक रायगढ़ पी. के. राउत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसके बाद भारत माता की जय के नारों के साथ शहर भ्रमण करते हुए रैली कोतरलिया स्टेशन पहुंची। इस मोटर साइकिल रैली का उद्देश्य  दूरदराज के इलाकों में रेलवे एवं रेलवे सुरक्षा बल की क्रियाकलापों एवं उपलब्धियों के संबंध में लोगों को अवगत कराना है।

मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ मोटरसाइकिल रैलियों को आज़ादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में देश भर के 75 स्थानों से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरने के बाद स्वतंत्रता दिवस से पहले रैलियों का समापन नई दिल्ली में होगा।

Letest Posts