May 15, 2026

राहुल गांधी के ख़िलाफ़ झूठी ख़बर फैलाने के विरोध में रायगढ़ महिला कॉंग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन..

IMG_20220703_183140.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आव्हान एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के निर्देश पर ज़िला महिला कॉंग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा आज रविवार कॉंग्रेस कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन जी न्यूज़ द्वारा कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी  के खिलाफ झूठी खबर फैलाकर उनको बदनाम करने व इसमें भजपा द्वारा शह दिए जाने के विरोध में था।इस दौरान अध्यक्ष ज़िला महिला कॉंग्रेस रानी चौहान ने कहा कि न्यूज़ चैनल ने शरारतपूर्ण ढंग से काट-छांट कर राहुल के वीडियो को ऐसे प्रस्तुत किया, जैसे उनकी टिप्पणी उदयपुर में कन्हैयालाल की जघन्य हत्या के संबंध में थी। भाजपा के कई नेताओं ने सत्यापन किए बिना इस मनगढ़ंत और विकृत रिपोर्ट को इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया।इतना ही नहीं बल्कि झूठे न्यूज क्लिप को  हटाने के बाद फिर से इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया गया जिससे यह साफ़ ज़ाहिर होता है कि भाजपा नेताओं के दुष्प्रचार का उद्देश्य राहुल गांधी और कांग्रेस को बदनाम करना है। यदि इस मामले में भाजपा नेताओं द्वारा दिया गया बयान वे वापस नहीं लेंगे तो आगे हम उग्र आंदोलन करेंगे।

क्या है मामला:-दरअसल एक निजी न्यूज़ चैनल के प्राइम टाइम में राहुल गांधी से जुड़ी एक वीडियो क्लिप चलने से बवाल मचा हुआ है। इस वीडियो को भाजपा के कई नेताओं ने उदयपुर हत्याकांड से जोड़कर शेयर कर दिया था। अब इस मामले में एक तरफ कांग्रेस जहां भाजपा पर हमलावर हुई है तो न्यूज़ चैनल और इसके एंकर के खिलाफ झूठी खबर फैलाने को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है।

Letest Posts