March 7, 2026

छत्तीसगढ़ सीएम के छायाचित्र की मांग लेकर नगर निगम पहुंचे कांग्रेसी…..स्वीकार नहीं किए जाने पर बैठे धरने पर..

IMG_20220704_130550.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- आज सोमवार छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी के सचिव अनील अग्रवाल व अन्य कांग्रेसी नेता नगर निगम में निगम कमिश्नर संबित मिश्रा के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचे जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिमा केलो नदी पुल पर बने नगर निगम के गेट में लगाये जाने हेतु मांग की है जिसके लिए उन्होंने 11000की राशि का चेक भी प्रदान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल को 3 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं बावजूद इसके अब तक उनकी छायाचित्र नगर निगम के मार्ग गेट पर नहीं लगी है।इसलिए उनकी मांग है कि पूर्व सीएम रमन सिंह की तस्वीर हटवाकर उनकी जगह सीएम बघेल की छायाचित्र लगाया जाए।इस कार्य मे यदि और राशि की ज़रूरत पड़ने पर वे और राशि प्रदान करने के लिए तैयार हैं ।लेकिन निगमायुक्त ने उनकी इस मांग को स्वीकार करने से मना कर दिया जिसके बाद नाराज़ कॉंग्रेसी निगम प्रांगण में ही धरने पर बैठ गए।इस धरने में उनके साथ पूर्व विधायक जेठूराम मनहर,नारायण घोरे,संतोष राय, राकेश सिंग व पार्षद व स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांनग आदि भी मौजूद रहे।।