June 24, 2025

प्रतिबन्ध प्लास्टिक पर निगम की छापामार कार्रवाई.. काटा चालान.. जप्त की प्लास्टिक…

IMG-20220705-WA0484.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- देश में एक जुलाई से सरकार द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।जिसमे 75 माईक्रोन से कम की प्लास्टिक के साथ ही 21 अन्य प्लास्टिक पर प्रतिबंधित की गई है। इस आदेश के बाद से ही बाजार में हलचल मची हुई है, क्योंकि अभी भी बाज़ार में करोड़ों का स्टॉक जमा है साथ ही कई व्यपारियों में  इसे लेकर संशय बरकरार है इसलिए व्यापारियों ने मांग भी की थी कि जब तक इसके विकल्प की पूरी व्यवस्था नहीं होती तब तक छापे और चालान की कार्रवाई नहीं की जाए,लेकिन नगर निगम ने प्लास्टिक पर कार्रवाई के लिए आज सघन अभियान चलाया। निगम के आला अधिकारियों ने जांच शुरू की और दुकानों में छापेमार कर प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया और दुकानदारों पर चलानी कार्रवाई की साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक, डिस्पोजल आदि की बिक्री बंद कर दें। कुछ दिनों पूर्व ही निगम कमिश्नर संबित मिश्रा ने व्यापारियों के साथ बैठक कर इस आदेश के सख़्ती से पालन करने कहा था जिस पर व्यापारी वर्ग ने अपनी सहमति जताई थी।बहरहाल बाज़ार में प्लास्टिक की भरमार है और ऐसे में इतनी जल्द इससे मुक्ति संभव नहीं है क्योंकि अब तक बाज़ारों में इसके विकल्प की पूर्ण व्यवस्था नहीं हो पाई है।ऐसे में व्यापारियों में नाराज़गी साफ़तौर पर देखी जा सकती है।