May 15, 2026

काजल मसंद हत्याकांड में आरोपी की पैरवी करेंगे अधिवक्ता!…..

IMG_20220705_215925.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-बीते दिनों रायगढ़ शहर के स्वास्तिक विहार में हुई सहारा इंडिया कर्मचारी काजल मसंद हत्याकांड ने शहर को झकझोर कर रख दिया।इस घटना पर लोगों ने कैंडल मार्च निकाल आरोपियों के लिए फाँसी की मांग तक की तो वहीं काजल की की मां ने रायगढ़ अधिवक्ता संघ से तीनों आरोपियों की पैरवी ना करने की अपील की थी। जिस पर आज अधिवक्ता संघ की आम सभा में निर्णय लिया गया।अधिवक्ता संघ के निर्णय के अनुसार, मृतिका काजल मसंद के हत्यारों की पैरवी ना करने का आवेदन अधिवक्ता संघ द्वारा खारिज कर दिया गया है। इसके पीछे उन्होंने अपना तर्क दिया है कि किसी भी आरोपी पर जब तक आरोप सिद्ध नहीं जाता। तब तक वह अपराधी नहीं होता और संविधान के अनुसार भी उसे अपना पक्ष रखने का संविधानिक हक है।

इस मामले में आरोपी रामभरोस चौहान पहले भी नाबालिग से दुष्कर्म, हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। घटना का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने कहा था कि हमारा प्रयास कि इस जघन्य हत्या के मामले में रामभरोस के अलावा सभी आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त प्रमाण जांच डायरी में शामिल किए जाएं,ताकि माननीय न्यायालय से आरोपियों को उनके कुकर्मों का उचित दण्ड मिल पाए।।

Letest Posts