May 15, 2026

छः सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ का प्रदर्शन… कहा:-मुख्यमंत्री चुनावी घोषणा पत्र के वादे पूरा करें…ट्रेड यूनियन काउंसिल ने भी दिया समर्थन

IMG-20220706-WA0279.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-पूरे प्रदेश में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ द्वारा अपनी छः सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।जिसके तहत रायगढ़ ज़िले भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ने भी महारैली निकाल कर प्रदर्शन किया।यह रैली रामलीला मैदान से कलेक्ट्रेड तक पहुंची।जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।अपने सौंपे गए ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनावी घोषणा पत्र में जो वेतन,पेंशन व  बीमा के साथ ही अन्य जो वादे किए गए थे उसे 3 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी पूरा नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को नीति बनाकर शा.कर्मचारी घोषित किए जाने, साथ ही नर्सरी शिक्षक पद पर उन्नयन व कलेक्टर मानदेय दर पर वेतन दिए जाने,सामाजिक सुरक्षा के रूप में पेंशन व बीमा दिए जाने, मृत्यु होने पर 3 से 5 लाख की राशि एक मुश्त दिए जाने साथ ही आकस्मिक मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान दिया जाने जैसी अन्य वादे किए थे।उन सभी मांगों को पूरा किया जाए। इस आंदोलन को ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ ने भी अपना  समर्थन दिया।ट्रेड यूनियन काउंसिल के उपाध्यक्ष शेख़ कलीमुल्लाह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मात्र 6000 रुपये और सहायिका को 3200 रुपये वेतन दिया जा रहा है जिसमें परिवार का भरण पोषण संभव नहीं है इसके अलावा इन्हें अन्य सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए जिसके लिए हम इनका समर्थन करते हैं।यदि इनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो आगे बैठक कर इसमें रणनीति तैयार की जाएगी।

Letest Posts