June 24, 2025

सूर्यकांत तिवारी के खुलासों के बाद कांग्रेस ने मांगा प्रधानमंत्री का इस्तीफा…

IMG_20220711_132337.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायपुर:- प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चित हुए छत्तीसगढ़ के कोयला कारोबारी सूर्यकांत ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। सूर्यकांत ने आईटी रेड के बाद चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की साजिश रची जा रही है, इसके लिए आईटी विभाग का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह दावा किया कि कुछ अफसरों ने दबाव बनाया कि वो प्रदेश के 40-45 विधायकों की सूची बनाएं। विपक्ष के विधायकों के सहयोग से प्रदेश की सरकार बदल दी जाएगीसूर्यकांत को प्रदेश का नया CM बना दिया जाएगा। मुझे छत्तीसगढ़ का एकनाथ शिंदे बनाने के लिए आयकर अफसरों ने साम-दाम दंड भेद अपनाया।सूर्यकांत तिवारी के खुलासों के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस ने इन खुलासों के आधार पर भाजपा पर अस्थिर करने का आरोप लगाया है.. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, कोयला व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी के खुलासे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

कॉंग्रेसियों का कहना है कि सूर्यकांत तिवारी के खुलासों से स्पष्ट हो गया कि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रच रही है। इस गंभीर खुलासे के बाद नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तीफा दें। भाजपा को विरोधी दलों की सरकारें बर्दाश्त नहीं है। विपक्ष की सरकार को अस्थिर करने भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व किसी भी स्तर तक गिर सकता है। कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा, मणिपुर, महाराष्ट्र में इसके उदाहरण देखे गए हैं।

कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुनील आनंद शुक्ला