May 15, 2026

4 लाख की लूट..आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस…

IMG_20210820_122402.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- बीती शाम  पाली एवं बंगुरसिया के मध्य राकेश अग्निहोत्री नाम के व्यक्ति से मोटर सायकल सवार दो व्यक्तियों द्वारा पैसों से भरा बैग लूट कर भाग गये। आहत राकेश अग्निहोत्री की रिपोर्ट पर मोटर सायकल सवार अज्ञात दो व्यक्तियों पर लूट का अपराध कायम किया गया है।पीड़‍ित राकेश अग्निहोत्री ने पुलिस को बताया कि वह सिंघल इण्डस्ट्रीज दशरथ अग्रवाल के गल्ला किराना दुकान का उधारी पैसा वसूली करने का काम करता है । प्रतिदिन अलग-अलग जगह जाकर वसूली करने का काम निर्धारित है । प्रत्येक शनिवार को ओडिशा के आसपास वसूली करने जाता है।कल वह रायगढ से करीब 10:00 बजे सुबह अपनी मोटर सायकल से निकला था।वसूली कर करीब 3,4 लाख रूपये एवं हिसाब कापी को बैग में रखकर रायगढ आ रहा था कि पालीघाट एवं बंगुरसिया के बीच मेन रोड पर शाम करीब 04:30 बजे से 05:00 बजे के बीच पीछे से दो व्यक्ति काला लाल रंग की मोटर सायकल से आये और  रोककर जान से मारने की धमकी देकर पैसों से भरा बैग को लूटकर भाग गए। चक्रधरनगर पुलिस अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में मौके से जाने वाले मार्ग के CCTV फुटेज चेक कर गांव वालों से संदिग्धों के संबंध में पूछताछ कर संदेही से सघन पूछताछ किया जा रहा है ।

Letest Posts