May 15, 2026

भगवान जगन्नाथ की विधि विधान से पूजा सम्पन्न..विधायक प्रकाश हुए शामिल… आमजन के लिए मांगा आशीर्वाद

IMG-20220711-WA0318.jpg
Share


सामना न्यूज़:-रायगढ़:-स्थानीय कोतरा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में विधायक प्रकाश नायक की उपस्थिति में भगवान जगन्नाथ जी की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा पूजन कार्यक्रम का आयोजन विधि विधान से सम्पन्न किया गया।इस अवसर पर विधायक द्वारा भगवान जगन्नाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना कर आमजन के लिए आशीर्वाद मांगा।वही कालोनीवासियों भी विधायक को अपने मध्य देख उत्साहित नजर आ रहे थे ।साथ ही साथ युवा वर्ग में विधायक को लेकर सेल्फी क्रेज देखने को मिला।विदित हो कि उक्त आयोजन अटल बिहारी गृह निर्माण मंडल रख रखाव समिति के तत्वाधान में रखा गया था।बताना लाजमी होगा की उक्त मंदिर का निर्माण वर्ष भर पूर्व प्रारम्भ किया गया था।जिसमे समस्त कालोनीवासियों के साथ ही जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। वही आज के इस आयोजन में प्रमुख रूप से आयोजन समिति के सदस्यों में अभिषेक सतपथी – अध्यक्ष,दीपक सिंह – सचिव,उपाध्यक्ष वस्ट्राकार जी,राजेश सिंह, कविता मललिक,अल्पना नायक, सूर्या सामंत,इंक्याने जी,स्वाति गुप्ता, कल्पना, रिंकी पांडे,नीलू बोंदे, ममता अग्रवाल,बबीता सिंह सहित भारी संख्या में कालोनीवासियों को सहभागिता रही।

Letest Posts