May 15, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़:-खाद की अवैध वसूली व भंडारण पर राजस्व व कृषि विभाग की दबिश…

IMG-20220714-WA0542.jpg
Share

ब्रेकिंग न्यूज़-रायगढ़…. कलेक्टर रानू साहू ने खाद आपूर्ति के संबंध में जानकारी लेते हुए सभी एसडीएम को निर्देशित किया था कि राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम बनाकर उर्वरक दुकानों का स्टॉक वेरिफिकेशन करवाएं। खाद की कालाबाजारी न हो यह सुनिश्चित कर जिले में खाद की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सभी एसडीएम तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा की बैठक में दिए थे। साथ ही पूरे जिले में अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जिसके परिपालन में आज गुरुवार खाद की कालाबाज़ारी की सूचना पर एसडीएम गगन शर्मा सहित कृषि व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के अलग अलग कई दुकानो पर छापामार कार्रवाई की है।मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से शहर में खाद की अवैध वसूली व भंडारण को लेकर विभाग को सूचना मिल रही थी जिस पर एक्शन लेते हुए आज दोनों विभागों की संयुक्त टीम द्वारा अलग अलग दुकानों में दबिश देकर जांच की जा रही है साथ ही अवैध वसूली या भंडारण न करने दुकानदारों को समझाइश भी दी जा रही है।

Letest Posts