June 25, 2025

भाजपा का कांग्रेस सरकार पर फूटा गुस्सा…निकाली जंगी रैली.. विरोध जताने विधायक के दरवाज़े पर फेंका चूड़ी व सिंदूर…watch video..

IMG_20220714_181234.jpg
Share

सामना न्यूज़:-बेमेतरा:- बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में आज भाजपा द्वारा  कांग्रेस सरकार के विरोध और किसान विरोधी नीतियों को लेकर आक्रोश रैली का आयोजन किया गया रैली के पहले सभा कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल सहित पूर्व मंत्री दयालदास बघेल और पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना और पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने कांग्रेस  सरकार  जमकर निशाना साधा और प्रदेश  सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन करते हुए चुनाव के समय किए गए 36 वादों को याद दिलाया वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर चुन चुन कर कार्रवाई करने को लेकर आगाह किया। कार्यक्रम के बाद हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट घेराव करने निकले जहां बीच रास्ते में ही स्थानीय विधायक आशीष छाबड़ा के घर के दरवाजे पर विरोध स्वरूप चूड़ी और सिंदूर फेंका गया , जिसके बाद  पुलिस ने मंडी गेट के पास प्रदर्शनकारियों को बेरिकेट लगाकर रोकने का प्रयास किया इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों पर झूमा झटकी भी  हुई तो पुलिस ने पानी के फव्वारे छोड़े जिसके बाद ही प्रदर्शनकारियों पर काबू पाया जा सका ।