May 15, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़:- हेमू कलाणी चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा..कार के नीचे दबकर युवक की मौत…

IMG_20220714_194524.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-शहर के हेमुकलांणी सिग्नल चौक पर दर्दनाक हादसे की जानकारी मिली है।इस हादसे में एक व्यक्ति की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई है। दरअसल घटना के बाद कार चालक ने कार रोकने की बजाय मौके से फरार होने कार की रफ़्तार बढ़ा दी जिससे घायल व्यक्ति कार में जा फंसा और उसकी मृत्य हो गई।घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और चालक कार छोड़ मौके से फरार होने की कोशिश की लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार में एक युवक व युवती भी सवार थे जो घटना के बाद ही फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस मौके पर पहुंचीऔर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। कार मालिक का नाम दीपक कुमार कश्यप बताया जा रहा है।बहरहाल ख़बर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

Letest Posts