May 15, 2026

JSW के कारखाना प्रबंधक, मैनेजर डीआरआई और सेफ्टी ऑफिसर पर एफआईआर….कम्पनी के किलन कारखाना में सफाई के दौरान जूनियर इंजीनियर और ठेकाकर्मी की हुई थी मौत….

IMG_20220717_194822.jpg
Share

 सामना न्यूज़:-रायगढ़:- थाना भूपदेवपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नहरपाली स्थित  JSW कम्पनी में दिनांक 13/05/22 के सुबह किलन नम्बर 06 में जाम डस्ट की सफाई दौरान एक जुनियर इंजीनियर लक्ष्मी प्रसाद यादव प जिला जांजगीर-चाम्पा और ठेका श्रमिक लकेश्वर बंजारा  जिला रायगढ़ के ऊपर गर्म डस्ट गिर गया था । दोनों को जिंदल अस्पताल, रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां से दूसरे ही दिन दोनों को नेशनल बर्न हॉस्पिटल एरोली मुंबई रिफर किया गया, जहां ईलाज दौरान दोनों निधन हो गया ।
                   जांच पर घटना दिनांक को मृतकों के साथ कार्य कर रहे अन्य इंजीनियर, कर्मचारियों से पूछताछ कर कथन लिया गया तो उन्होंने बताया कि JSW कंपनी नहरपाली के किलन नंबर 06 में कारखाना प्रबंधक आर. के. पटेल, मैनेजर आपरेशन DRIपी. आर. दास एवं मैनेजर सेफ्टी आफिसर  दीपक मिश्रा की देखरेख में किलन नंबर 06 में उनके निर्देश से लक्ष्मी यादव आपरेशन DRI में जुनियर इंजीनियर के साथ 3-4 लोग को किलन में जाम डस्ट को साफ सफाई करवाने के लिए भेजे थे ।जहां कार्य के दौरान घटना हुई, जिस पर तीनों पर नामजद धारा 287, 304A, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Letest Posts