March 8, 2026

हादसा:-रेलिंग तोड़ नर्मदा नदी में जा गिरी यात्री बस…15 लोगों की मौत!…रेस्क्यू जारी…

IMG_20220718_133813.jpg
Share

सामना न्यूज़:-मध्य प्रदेश:- मध्यप्रदेश के खरगोन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खलघाट के पास पुल से सोमवार को महाराष्ट्र की बस नदी में जा गिरी इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई।बस इंदौर से महाराष्ट्र के पुणे जा रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही धार और खरगोन का पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है।नदी के बहाव में कई के बहने की आशंका है, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है. मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने खलघाट, खरगोन में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद बस को क्रेन के द्वारा निकाल लिया गया है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के वक्त लोगों को बचाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे दो नावकों को लेकर कुछ स्थानीय नाविक और गोताखोर सबसे पहले पहुंचे, जिसके बाद पुलिस का अमला पहुंचा जिस पुल पर यह हादसा हुआ वह दो जिलों की सीमा पर बना हुआ है।