May 15, 2026

स्नातकोत्तर कक्षाओं की माँग लेकर NSUI सरिया के सदस्यों ने की मंत्री उमेश पटेल से मुलाकात

IMG-20220719-WA0330.jpg
Share

सामना न्यूज़:-सरिया:-NSUI सरिया पिछले ढाई वर्ष से लगातार छात्रहितैषी और जनहितैषी मुद्दों पर लगातार मुखर रही है। महाविद्यालय में सीट की बढ़ोतरी हो, महाविद्यालय प्रवेश के समय हेल्प डेस्क हो, कोरोना काल मे ऑनलाईन परीक्षा हो या स्टेशनरी खुलवाने की मांग रही हो हर एक मुद्दे पर NSUI सरिया सफलतम कार्य कर रही है। शासकीय शशिधर पंडा नवीन महाविद्यालय सरिया में वर्तमान में लगभग 1100 छात्र अध्ययनरत है परंतु पर्याप्त संसाधन के उपलब्धता के बावजूद यहाँ स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित नही होती इस वजह से छात्र लगातार निराश होकर अपनी पढ़ाई छोड़ रहे हैं।ऐसे में NSUI ने पिछले वर्ष उच्च शिक्षा मंत्री जी से स्नातक डिग्री में सीट बढ़ोतरी और स्नातकोत्तर कक्षाओं की माँग की थी परंतु कुछ कारण से सीट तो बढ़े पर पोस्ट ग्रेड्यूएसन की कक्षाएं चालू नही हो पाई।
इस पर सत्र के प्रारम्भ होते ही फिर एक बार एनएसयूआई रायगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नितिन पाणिग्राही के नेतृत्व में एनएसयूआई सरिया के साथियों ने स्नातकोत्तर कक्षाओं की माँग को लेकर पुनः उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल व रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक से मिलकर उक्त समस्या से अवगत कराते हुये ज्ञापन दिया।
उच्च शिक्षा मंत्री और विधायक द्वारा सकारात्मक जवाब मिला।
नवीन महाविद्यालय सरिया के छात्र अब स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए NSUI की माँग पूरी होने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री के निर्णय के इंतजार में हैं।।
समीर चौहान, जितेश डनसेना, गणेश साहू, व शेखर सिदारभी ज्ञापन सौपने में उपस्थित रहे।

Letest Posts