May 15, 2026

आधार कार्ड वेरिफिकेशन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी!….महिला ने की थाने में शिकायत…

IMG_20220719_201511.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-जूटमिल थाना अंतर्गत टांसपोर्ट नगर के आंगनबाड़ी केंद्र क्र.12/7 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्णिमा चौधरी ने जूटमिल थाने में लिखित शिकायत की है कि उसे रोहिणी निषाद पति शिव निषाद नामक महिला द्वारा जातिगत गाली गलौज व मारपीट करने की धमकी दी जा रही है।पीड़िता पूर्णिमा का आरोप है कि वह जब आधार कार्ड के वेरिफिकेशन के लिए उसी के मोहल्ले में रहने वाली रोहिणी निषाद के घर गई जहां उसने आधार कार्ड की फोटोकोपी मांगी तब उसने सबके सामने उसे जातिगत गाली गलौज कर मारपीट की धमकी देकर गलत व्यवहार किया। साथ ही उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी।जिससे वह डरी हुई है और उस महिला के ख़िलाफ़ उचित कार्रवाई की मांग की है। रोहिणी की माने तो रोहिणी का इसके पूर्व भी अन्य लोगों कर साथ विवाद चल रहा है जिसकी शिकायत जूटमिल थाने में की गई है और मामले में 13 अगस्त को न्यायालय में सुनवाई भी तय है।

Letest Posts