June 25, 2025

बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला युवक व उसका सहयोगी गिरफ्तार.. दुष्कर्म,पोक्सो एक्ट के अपराध में भेजा गया रिमांड पर ….

IMG_20220720_151334.jpg
Share

   सामना न्यूज़:-रायगढ़:-कल शाम केजीएच अस्पताल रायगढ़ से थाना प्रभारी चक्रधरनगर  को सूचना मिला कि एक बालिका (12 वर्ष) उसके परिजनों के साथ अस्पताल आयी है। बालिका उसके साथ दुष्कर्म होना बता रही है ।मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी चक्रधरनगर अपने स्टाफ के साथ के.जी.एच. अस्पताल पहुंची। बालिका से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया की शाम करीब 6:00 बजे वह घर में अकेली थी। तभी बाहर से आवाज आई तो दरवाजा खोलकर बाहर निकली तो दो लड़के जो मुंह में स्कार्फ बांधे थे उसमें से एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गये। बालिका ने मोहल्ले के बंटू और नानू नामक लड़के की पहचान की।बालिका की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के विरूद्ध धारा 376,323,34 IPC एवं 4 Pocso Act का अपराध पंजीबद्ध किया गया और तत्काल बालिका के बताये अनुसार  संदेहियों को बालिका के समक्ष पेश किया गया ‍जिनमें से दो लड़कों बंटू यादव तथा  नानू यादव के रूप में पहचान कर बताई कि नानू यादव  द्वारा अनैतिक कार्य किया गया और बंटू यादव घटना समय उसे पकड़ा हुआ था । मामले के मुख्य आरोपी नानू उर्फ प्रदीप यादव 22 साल एवं उसके सहयोगी आरोपी बंटू उर्फ राजेन्द्र यादव 25  साल को उन पर दर्ज संगीन धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।