May 15, 2026

एमआईसी बैठक में 27 एजेंडे पर हुई चर्चा…80 लाख की लागत से होगी शहर के सड़कों की मरम्मत

IMG-20220720-WA0417.jpg
Share


सामना न्यूज़:-रायगढ़:-बुधवार की शाम मेयर इन काउंसिल की बैठक हुई। इसमें 27 एजेंडा पर चर्चा की गई। बैठक में 80 लाख रुपए की लागत से शहर के सड़कों की मरम्मत करने का निर्णय लिया गया मेयर जानकी काटजू की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक शुरू हुई। सबसे पहले खर्राघाट से केलो ब्रिज तक 1 करोड़ 63 लाख की लागत से सीसी सड़क मरम्मत कार्य की स्वीकृति दी गई। इसी तरह एक करोड़ चार लाख की लागत से त्रिमूर्ति केलो ब्रिज से सीजीएम ऑफिस तक सड़क मरम्मत निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई। 17 एमएलडी फिल्टर प्लांट से गोवर्धनपुर पुलिया तक 83. 45 लाख की लागत से सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य की स्वीकृति दी गई। मंत्री परिषद के आदेश अनुसार आवास एवं पर्यावरण विभाग मंत्रालय अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित 3 आवासीय टावर कॉलोनी का हस्तांतरण निगम पक्ष में करने की स्वीकृति दी गई। इसमें जूट मिल परमहंस टावर 40 नग ईडब्ल्यूएस प्रकोष्ठ भवन, अटल विहार छोटे अतरमुड़ा टावर 40 एमआईजी प्रकोष्ठ भवन, वी. डी. मिश्रा परिसर चांदमारी 10 एम आई जी व 20 एच आई जी एवं 15 दुकान प्रकोष्ठ भवन शामिल है। वार्ड क्रमांक 1 से 38 तक करीब 80 लाख रुपए की लागत से सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई। इसी तरह जूटमिल मेन गेट से छठघाट तक भी सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई। वार्ड क्रमांक 48 में रंजन मालाकार घर से सतपथी घर तक 2 लाख 50 हजार व भरत साहू घर से नाला तक आरसीसी नाली निर्माण लागत 2 लाख 80000 की स्वीकृति की पुष्टि की गई। इसी तरह 9 स्थलों में सड़क निर्माण मरम्मत के लिए 17 करोड़ 31 लाख एवं शहर के पुराने बसा क्षेत्र में उच्चस्तरीय पानी टंकी निर्माण के लिए लागत 8 करोड़ 41 लाख 15 वें वित्त से मांग करने की पुष्टि की गई। सभापति के लिए आवंटित वाहन की मरम्मत, कबाड़ विक्रय से प्राप्त राशि से महापौर महोदया के लिए वाहन क्रय करने व आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति करने एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के एजेंडा पर चर्चा करते हुए इसकी स्वीकृति दी गई इसी। इंदिरा गांधी विधवा पेंशन के 4, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन के 11, सुखद सहारा पेंशन के 07, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1 कुल 23 और मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन के 04, मुख्यमंत्री विधवा पेंशन के 02 कुल 6, इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन के 14, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन के 15, सुखद सहारा पेंशन के 9 कुल 38 पेंशन के पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ देने स्वीकृति दी गई। इसी तरह 4 हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता के अंतर्गत योजना के लाभ देने स्वीकृति दी गई। वार्ड क्रमांक 01 से 48 तक सड़क एवं आरसीसी नाली, सीसी सड़क के 40 कार्यों को 15 वे वित्त से मांग करने स्वीकृति दी गई। पूर्व में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित 8 दुकानों का दसवां ऑफ अदर निकाला गया था। इसमें 4 आवेदकों द्वारा ऑफ अदर दिया गया, जिसे बैठक में स्वीकृति दी गई।

Letest Posts