March 8, 2026

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश भर के कर्मचारी 25 से 29 जुलाई तक रहेंगे कलम बंद हड़ताल पर…

IMG-20220720-WA0435.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश भर के कर्मचारी आगामी 25 जुलाई से 29 जुलाई तक कलम बंद हड़ताल की तैयारी में है यह उनकी तीसरे चरण की हड़ताल होगी जिसके लिए शासकीय डिग्री कॉलेज के करीब 40 कर्मचारियों ने प्राचार्य को लिखित आवेदन देकर 5 दिनों के अवकाश की मांग की है।
बीते कुछ माह से शासकीय कर्मचारियों फेडरेशन द्वारा लगातार मांग की जा रही है कि उन्हें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर वेतनमान सातवें वेतनमान का लाभ और मकान भत्ता उपलब्ध कराया जाए जिसका अब तक राज्य सरकार द्वारा कोई पहल नहीं किया गया है ऐसे में शासकीय कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन समय-समय पर अपनी मांग को पूरी कराने के लिए कलम बंद हड़ताल कर रहा है। अवकाश के लिए आवेदन देने वालों में डॉ एमके प्रधान, डॉ एके मेहर, डॉ एके पाणिग्रही, डॉ सी सी मिश्रा, डॉ प्रीति षड़ंग ,डॉ आनंद शर्मा समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।