ब्लॉक कांग्रेस के चुनाव के लिए बीआरओ पहुंचे घरघोड़ा…
अध्यक्ष पद हेतु दस से अधिक दावेदार…
एक नाम पर नही बनी बात…

सामना न्यूज़:-घरघोड़ा:-पूरे देश मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ब्लाक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव लेकर सुगबुगाहट चालू हो गयी है प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त बीआरओ डीआरओ जिला व ब्लाक स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओ से रायसुमारी कर एक नाम पर मोहर लगाने हेतु बैठकों का दौर चालू हो चुका है उसी तारतम्य में घरघोडा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के बीआरो अजय टोप्पो ने भी घरघोड़ा विश्राम गृह में ब्लाक कांग्रेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गयी थी जिसमे बड़ी संख्या में नगर से लेकर ग्रामीण कार्यकर्ता जूटे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जहां बीआरओ द्वारा अध्यक्ष हेतु इक्छुक दावेदारों के बारे में जानना चाहा तब वर्तमान अध्यक्ष के साथ साथ नगर व ग्रामीण से दस से अधिक कार्यकर्ताओ ने अध्यक्ष पद हेतु दावेदारी कर दी किसी एक नाम पर आम सहमति बनने का प्रयास किया गया परन्तु कार्यकर्ता इसके लिये राजी नही हुये बताया जा रहा है कार्यकर्ता परिवर्तन चाहते है ओर नये व्यक्ति को इस पद पर देखना चाहते है बीआरओ अजय टोप्पो ने शाम 5 बजे पुनः कार्यकर्ताओ की बैठक बुलाई गई है देखना होगा कि निष्कर्ष क्या निकलता है।
