June 25, 2025

ज़िला संगठन प्रभारी विजय शर्मा ने की मंडल के कार्यो की समीक्षा…. कहा:- भाजपा कार्यकर्ता कमर कस रहें तैयार……

IMG-20220723-WA0441.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यसमिति बैठक में प्रदेश भाजपा के मंत्री, जिले के संगठन प्रभारी विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुये। जिला भाजपा की उपाध्यक्ष शांता साय ने बैठक की अध्यक्षता करी। स्वागत उद्बोधन देते हुये जिला भाजपा के महामंत्री अरुणधर दीवान ने बैठक की प्रस्तावना रखी एवं जिले के 31 मंडलो में किये गये कार्यो का वृत्त रखा। आज की बैठक पूर्ण रुप से कामकाजी बैठक थी जिसमें संगठन प्रभारी विजय शर्मा ने सभी मंडलो की समीक्षा करी। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये प्रदेश भाजपा के मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि संगठन कार्यो की श्रेष्ठता एवं इसकी पूर्णता ही हम भाजपा कार्यकर्ताओ की पहचान रही है एवं इस जिले के कार्यकर्ता इसे भली भांति निभा रहे है। प्रदेश कार्यालय से सभी जिलों के लिये पिछले दिनों आगामी कार्यक्रमो की रुपरेखा तय की गई है एवं पिछले निर्देषों के परिपालन की प्रगति की समीक्षा हेतु आज हम सब एकत्र हुये है। श्रद्धेय श्री कुषाभाउ ठाकरे जी जन्मशताब्दी के अवसर पर कार्यविस्तार योजना के दौरान दिये गये समीक्षा पत्रक एकत्रीकरण की जानकारी, आजीवन सहयोग निधी की समीक्षा, आगामी 31 जुलाई 2022 मन की बात की तैयारी, प्रांतीय प्रशिक्षण दिनांक 29,30 एवं 31 जुलाई के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश, युवा मोर्चा के द्वारा बेरोजगार अभियान के संबंध में तैयारी, जिलाध्यक्ष, महामंत्री, जिला संगठन प्रभारी-सह प्रभारी के प्रवास की जानकारी, हर घर तिरंगा कार्यक्रम की मजबुत रुपरेखा, राष्ट्रपति जी के निर्वाचन उत्सव की तैयारी, बुथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा, पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समितियों के गठन आदि विषय आज की बैठक में शामिल किये गये थे। संगठन प्रभारी ने बारी-बारी से सभी विषयों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करी एवं आवष्यक दिशा निर्देश भी दिये।
अपने ओजपूर्ण उदबोधन से कार्यकर्ताओ को कहा कि अब समय आ गया है कि कार्यकर्ता इस लबरी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये कमर कसकर तैयार रहे। प्रदेश की जनता अब इस सरकार की कथनी एवं करनी दोनो को देख चुकी है। हम सभी एक जवाबदार कार्यकर्ता है जनता के प्रति हमारी कर्त्तव्यनिष्ठता ही हमारी पहचान रही है। हम सभी के लिये यह गौरव का विषय है की जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रहा है उस कालखण्ड में भारत के संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति जैसे सम्मानजनक पद पर पहली बार जनजाति समाज की हमारी बहन श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी आसीन होने जा रही है। प्रदेश का संपूर्ण जनजाति समाज इस ऐतिहासिक समय को और अधिक गौरवशाली बनाने के लिये प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर तक उत्सव मनाने की योजना बना रहें है।