May 15, 2026

हाथी से कुचलकर महिला की मौत…वन अमला है निष्क्रिय…

IMG_20220724_104902.jpg
Share

सामना न्यूज़:-घरघोड़ा:- जिले में हाथी और मनुष्य के बीच द्वंद्व लगातार जारी है। इसी कड़ी में घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के बटुराकछार गांव में रविवार को एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला है। घरघोड़ा वन अमले ने इसकी सूचना हाथी सहायता केंद्र रायगढ़ को दे दी है। विभाग आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

घरघोड़ा वन अमला है निष्क्रिय
बारिश के इस मौसम में लगातार हाथियो की आवाजाही जिले में जारी है। लेकिन घरघोड़ा वन अमला न तो हाथियों के आवाजाही की निगरानी कर रहा है और न ही लोगों को आगाह कर रहा है। खेती किसानी के इस दौर में किशान अपने खेतों में जाते हैं ऐसे में हाथियों की आवाजाही से अनभिज्ञ ग्रामीण हाथियों के हमले में मौत को गले लगा रहे है। विभाग के आला अधिकारी भी जंगल का निरीक्षण नहीं कर रहे।”

जंगलों में नहीं मिलता पानी, इसलिए बस्ती आ रहे हैं हाथी:–रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों का आतंक एक लंबे अर्से से लगातार जारी हैं जंगली हाथी और मानव के बीच द्वंद में कभी हाथी तो कभी इंसानों की मौत हो रही है। अधिकतर हाथी भूख प्यास के चलते जंगल से बस्ती की ओर आते हैं। रायगढ़ वन परिक्षेत्र में वन्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए वन विभाग की ओर से गोमर्डा अभयारण्य में टैंक बनाए गए हैं। वहीं अन्य जगहों पर भी टैंक बनवाए जाने का दावा संबंधित अफसरों द्वारा किया जा रहा है। टैंक व्यवस्था कहां की गई है, इसकी जानकारी नहीं है।

Letest Posts