June 25, 2025

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमीन मेमन का रायगढ़ आगमन पर जोरदार इस्तकबाल…

IMG-20220724-WA0441.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन का प्रथम रायगढ़ आगमन पर रायगढ़ जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों और मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह आतिशी इस्तकबाल किया गया। सर्वप्रथम स्थानीय सर्किट हाउस से उनका काफिला शाही ईदगाह रामपुर रोड पहुंचा और वहां रायगढ़ की महापौर जानकी काटजू, वार्ड नंबर 8 की पार्षद रुकमणी साहू, वार्ड नंबर 9 की पार्षद रंजना पटेल और मुस्लिम समाज के साथ साथ सभीसमाज के वरिष्ठ लोगों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। उसके पश्चात उनका काफिला केंद्रीय विद्यालय चौक पहुंचा जहां आतिशबाजियों के बीच उनका स्वागत किया गया और भव्य बाइक रैली के माध्यम से अमीन मेमन को मोती महल ले जाया गया। जहां साजु खान, अतहर हुसैन, अजहर हुसैन द्वारा सयुंक्त रूप से फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

उसके पश्चात उनका काफिला चांदनी चौक पहुंचा। जहां सानू साबरी के नेतृत्व में इस्तकबाल किया गया। उसके बाद उनका काफिला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचा। जहां कांग्रेस सेवादल और अल्पसंख्यक विभाग द्वारा संयुक्त स्वागत किया गया और उनसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करवाया गया। उसके पश्चात उनका काफिला जिला कांग्रेस कमेटी पहुंचा जहां कांग्रेस के दिग्गज नेताओं द्वारा फूल मालाओं से अगवानी की गई। जिला कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन का प्रथम रायगढ़ आगमन पर इस्तकबाल किया गया। उसके बाद उन्होंने कार्यालय में अल्पसंख्यक विभाग की बैठक ली गई और पत्रकार वार्ता भी की गई।