March 8, 2026

तेल निकालने की मशीन में महिला की फंसी साड़ी..हुई मौत….मिल ऑपरेटर पर लापरवाही का अपराध दर्ज…

IMG_20210814_143505.jpg
Share

  सामना न्यूज़:-रायगढ़: तमनार:-23 जुलाई  उर्मिला राठिया सुबह डोरी का तेल निकलवाने बजरमुडा के अमरनायक के तेल मिल गई थी।मशीन संतोष प्रजा चला रहा था तभी  मशीन के एक्सल में उर्मिला का साडी फंस गई और उसे काफी अंदरूनी चोंटे लगी और उसकी मौत हो गई।  जांच में पाया गया कि आपरेटर संतोष प्रजा द्वारा मशीनरी सामान के देखरेख में उपेक्षा करने से चलते मशीन के एक्सल के पास सुरक्षा घेरा नहीं होने के कारण म़ृतिका की साडी फंस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी संतोष प्रजा के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।