June 25, 2025

विधानसभा मानसून सत्र:-विधायक प्रकाश नायक ने प्रश्नकाल के दौरान सिंचाई केलो परियोजना के संबंध में पूछे कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से सवाल….

IMG_20220722_173806.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायपुर:-छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने प्रश्नकाल के दौरान सिंचाई केलो परियोजना के निर्माण के संबंध में सवाल पूछते हुए कहा कि:–रायगढ़ जिले की वृहद सिंचाई केलो परियोजना के निर्माण हेतु कब एवं कितनी लागत की स्वीकृति प्रदान की गई थी..?इसकी पूर्णता तिथी क्या थी?इस परियोजना में 15 जून 2022 तक कितनी राशी का व्यय किया गया..?कितना हेक्टेयर सिंचाई के लिए प्रस्तावित और वर्तमान में कितने हेक्टेयर रकबा में कृषकों की सिंचाई की सुविधा प्राप्त है…?

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का जवाब:–
परियोजना के निर्माण के लिए
छ.ग शासन,जल संसाधन विभाग,मंत्रलाय द्वारा दिनांक 20.6.2003 को 98.50 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति और 25.7.2009 को 598.91 करोड़ की। शासकीय स्वीकृति और दिनांक 18.2.2020 को 891.01 करोड़ रु पुनः शासकीय स्वीकृति प्रदान की गई…..इस परियोजना में कुल राशि 825.95 करोड़ का व्यय हुआ है…. सिंचाई क्षमता 22810 हेक्टेयर है…वर्तमान में 5843 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई की सुविधा प्राप्त हो रही है।विधायकप्रकाश नायक:– यह
परियोजना पूरी तरह कब तक लागू हो जाएगी?रविंद्र चौबे-समय सीमा बताना संभव नही…विधायक-यह परियोजना कब तक होगी पूर्ण क्योंकि किसान योजना का लाभ नही ले पा रहे है…..मंत्री-100 प्रतिशत मेन केनाल का कार्य हो चुका है…. 4 सौ 37 प्रकरण में से 400 प्रकरण का निपटारा किया जा चुका है…. बहुत लंबे समय से कार्य लंबित है माइनर को पूरा कराने का कार्य पूरा होते ही हम लक्ष्य को पा सकेंगें….मुआवज़े के सवाल पर मंत्री ने कहा— कलेक्टर को इसके लिए तत्काल दिए जाएंगे निर्देश अगर किसान सहमत है तो…विधायक-किसान सहमत है….