May 15, 2026

महिला काँग्रेस ने किया केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन…

IMG-20220729-WA0405.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- छत्तीसगढ़ राज्य महिला काँग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष फूलोदेवी नेताम और प्रभारी सुनीता सहरावत के निर्देश पर आज बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ  चौक रायगढ़ में महिला काँग्रेस और शहर काँग्रेस ने साथ मिलकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मुर्दाबाद, स्मृति ईरानी शर्म करो जैसे नारों के साथ उनका पुतला दहन किया। इस दौरान महिला कोंग्रेसियों ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि-बीजेपी को केवल दूसरे पार्टी के नेताओं में ही खामियां दिखाई देती है। कभी किसी के बयान इनको पसंद नहीं आते तो, कभी किसी को अपमानित महसूस होता है जबकि अपने गिरेबान में झांकने की फुर्सत नहीं है जिसके नेताओं द्वारा लगातार किए जा रहे कृत्यों से देश ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में भारत की छवि धूमिल हो गई है। उससे इन्हें कोई मतलब नहीं है। इन्हें तो सिर्फ काँग्रेस पार्टी को टारगेट में रखने में मजा आता है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए कुछ भी कर सकती है और उसके बयानों से वो परिलक्षित भी होता है कि वो कितनी नीचे गिर सकती है किसी को नीचा दिखाने के लिए। खुद एक महिला होने के बावजूद काँग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी से बेवजह बहस कर रही थीं। जबकि सोनिया गांधी शालीनता से स्मृति ईरानी के गला फाड़ कर चिल्लाने को शांत चित्त से बर्दाश्त कर रही थीं। सोनिया गांधी ने अपनी शिष्टाचार का परिचय देते हुए उसे तवज्जों नहीं दिया, लेकिन काँग्रेस पार्टी स्मृति ईरानी को मुँह तोड़ जवाब देगी।

Letest Posts