March 8, 2026

बड़ी खबर-हड़ताल-अवकाश लेकर अनुपस्थित शासकीय कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई!….छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश…

IMG_20210919_082855.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायपुर:- लंबे समय से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आन्दोलरत छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले राज्य में लाखों शासकीय कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। जिस पर सख्त रवैया अपनाते हुए छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य विभाग ने ऐसे सभी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं जो आयोजित हड़तालों, धरना प्रदर्शन व सामूहिक रूप से अवकाश लेकर कार्यलयों में अनुपस्थित रहे।इस संबंध में जिले के सभी संभागायुक्त, कलेक्टर्स को आदेश जारी किया गया है।