March 8, 2026

कॉंग्रेस नेत्रियों ने मनाया सावन झूला उत्सव..संजुक्ता सिंह बनी ग्रीन सावन वूमेन…

IMG-20220802-WA0499.jpg
Share


सामना न्यूज़:-रायगढ़:-आज मंगलवार कॉंग्रेस नेत्रियों ने कमला नेहरू पार्क में सावन झूला उत्सव मनाया जिसमें खेलकूद का आयोजन भी किया गया।उत्साह पूर्वक शामिल सभी महिलाओं ने खेलकूद में हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर जानकी काटजू रहीं और उन्होंने भी इस उत्सव का खूब आनंद लिया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद अनुपमा शाखा यादव रंजना पटेल, निर्मला पटेल,सपना सिदार, ग्रामीण की अध्यक्ष विद्यावती सिद्धार्थ,कांग्रेस नेत्री उमा साहू,लता खुटे अरुणा मेश्राम, बरखा सिंह, केवड़ा भाई राधा साहू उपस्थित रहे। आयोजन की रूपरेखा रिंकी पांडे एवं संजुक्ता सिंह द्वारा तैयार की गई। सभी महिलाएं सावन झूला कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बहुत खुश हुईं।
रिंकी पांडे ने कहा सावन झूला उत्सव हमेशा मनाना चाहिए यह हमारे जीवन में उत्साह उमंग और खुशियां लेकर आता है ।
महापौर ने कहा उन्हें इस सावन झूला में आकर बहुत खुशी हुई एवं सभी कांग्रेस नेत्रियों का उन्होंने धन्यवाद किया।अंत में संजुक्ता सिंह रही ग्रीन सावन वूमेन उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गयाl