June 25, 2025

16 साल सेवा देकर श्री राजकुमार मिश्रा हुए रिटायर्ड..शॉल-श्रीफल व उपहार देकर किया गया सम्मानित…

IMG-20220804-WA0437.jpg
Share


सामना न्यूज़:-रायगढ़:- निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक श्री राजकुमार मिश्रा निगम में 16 साल सेवाएं देकर रिटायर हुए। उन्हें सेवानिवृत्त विदाई समारोह पश्चात उपायुक्त के वाहन में ससम्मान से घर छोड़ा गया।
गुरुवार को निगम के सभाकक्ष में विधिवत कार्यक्रम आयोजित कर निगम के अधिकारी कर्मचारियों और एमआईसी सदस्यों ने श्री मिश्रा को विदाई दी। इस दौरान मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने श्री मिश्रा को निगम परिवार से जुड़े रहने और किसी भी तरह की आवश्यकता होने पर संपर्क करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर निगम में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी एक परिवार के सदस्य के रूप में है। अपनी सेवाएं पूर्ण कर वे यहां से रिटायर्ड होते हैं, लेकिन ऐसी परिस्थिति में निगम प्रशासन रिटायर्ड कर्मचारियों के सुख और दुख में साथ खड़ा रहेगा। ऐसे कर्मचारी लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद अपनी अमित छाप संस्थान में छोड़ जाते हैं। निगम कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने सेवानिवृत्त श्री मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें रिटायरमेंट के बाद परिवार के साथ समय बिताने और स्वस्थ जीवन जीने की बात कही। श्री राजकुमार मिश्रा पहले राज्य परिवहन में कार्यरत थे। इसके बाद राज्य परिवहन के विलय होने पर 2006 में उन्होंने निगम में पदभार ग्रहण किए। कार्यक्रम में श्री मिश्रा ने नगर निगम को अपना परिवार का हिस्सा बताया और अपने कार्यानुभव साझा किए। इससे पूर्व निगम प्रशासन की ओर से मेयर जानकी काटजू, कमिश्नर संबित मिश्रा,एमआईसी सदस्य संजय देवांगन ने साल श्रीफल व उपहार देकर श्री मिश्रा को सम्मानित किया। निगम प्रशासन ने उनके उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन जीने की कामना की। कार्यक्रम में उपायुक्त सुतीक्ष्ण यादव सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।