May 15, 2026

महंगाई,बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन…

IMG_20220805_154130.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस, केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कार्यालय से देश मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व आवश्यक सामानों में जी.एस. टी. लगाने व अग्निवीर सेना भर्ती योजना में संशोधन करने के विरोध में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आज रायगढ़ कांग्रेसियों ने जेल भरो आंदोलन किया। कांग्रेसियों के द्वारा विशाल रैली निकाली गई। इस रैली में सकड़ों की संख्या में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने भी तैयारी कर रखी थी।
इतवारी बाजार के पास पुलिस की सघन चौकसी रही। बेरिकेट लगाकर कांग्रेसियों को रोका गया जहा पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की देखने को मिला। वही अस्थाई जेल में कांग्रेसियों ने अपनी गिरफ्तारी दी। एक तरफ रायगढ़ कांग्रेसी बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व आवश्यक सामानों में जी.एस.टी. लगाने व अग्निवीर सेना भर्ती योजना में संशोधन करने के विरोध कर केंद्र की भाजपा सरकार को घेर रही है।

Letest Posts