May 15, 2026

कथित डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज….इंजेक्शन लगाने से 7 साल की लड़की की हुई थी मौत..

IMG_20220806_202518.jpg
Share

            सामना न्यूज़:-रायगढ़:- । थाना लैलूंगा में मृतिका इरफा खान उम्र 07 साल निवा जांच पर बुखार में इंजेक्शन लगाने वाले कथित प्रायवेट डाक्टर तिरथो राम प्रधान पर गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीबद्ध किया गया है जिसके इंजेक्शन लगाने उपरांत बालिका के मुंह, नाक से झाग निकलने लगा था।

  यह है मामला:-मृतिका के पिता बताया कि वह जब सुबह सोकर उठा तो उसकी बेटी इरफा खान को काफी तेज बुखार था।तब पडोसी  तिरथो राम प्रधान जो लैलूंगा शांतिनगर में रहकर प्रायवेट ईलाज करता है,उसके घर ले जाकर लड़की को दिखाये । तिरथो ने लड़की को चेक कर उसे तीन इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद लडकी इरफा खान का तबियत और बिगड़ने लगी,लड़की बाथरूम गयी और बाथरूम से निकलने के बाद उसके मुंह, नाक से झाग निकलने लगा।तब तिरथो राम प्रधान ने कहा कि लडकी का तबियत ज्यादा खराब हो रही है, चलो अस्पताल ले चलते है।तुरंत सीएचसी अस्पताल लैलूंगा गए जहां डॉक्टर ने लड़की को चेक कर मृत घोषित कर दिया । जांच दौरान तिरथो राम प्रधान के घर आसपास रहने वालों ने बताया कि तिरथो राम नस, हड्डी फैक्चर आदि का आयुर्वेदिक तरीके से ईलाज करता था, डिग्रीधारी था या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। बहरहाल आरोपी तिरथोराम प्रधान  फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

Letest Posts