हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…निकली विशाल रैली… हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- विश्व आदिवासी दिवस पर रायगढ़ जिले में आदिवासी समुदाय ने विशाल रैली निकाल कर सामाजिक एकता का संदेश दिया। रैली में सर्वआदिवासी समाज से बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। शहर के रामलीला मैदान से निकली रैली में महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पंजीरी प्लांट आडिटोरियम में संपन्न हुई। इस अवसर पर आडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। रैली में जिले के अलग अलग विकासखंड से हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। आदिवासी समाज के लोगों का कहना है कि विश्व आदिवासी दिवस पर पूरे विश्व में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हम सरकार को अवगत कराते हैं कि हमारी समंस्याएं हैं इनका समाधान कीजिए। 14 बिंदुओ में हम शासन को देंगे। आज सबसे बडी समस्या आदिवासियों के समक्ष राजनीति को धर्म के आधार पर खींचा जा रहा है जबकि संविधान में साफ लिखा है कि भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। धर्म के आधार पर आदिवासियों को डिलिस्टिंग करने की बात कही जा रही है जो कि गलत है। हम इसका विरोध करते हैं सर्वआदिवासी समाज धर्म के आधार पर डिलिस्टिंग नहीं होने देगा।
बिरहोर समुदाय के 17 युवाओं को मिली शिक्षा विभाग में नौकरी:–मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकर पटेल व महापौर जानकी काटजू द्वारा आदिवासी विकास विभाग रायगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के 17 युवाओं को नियुक्त पत्र देकर शिक्षा विभाग में नौकरी दी गई। इन हितग्राहियों में 10 पुरुषों और 07 महिलाये शामिल हैं।इसके अलावा कक्षा 10 वीं और 12 वीं के 3-3 छात्रों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। लैलूंगा विकासखंड के ग्राम कुर्रा और मोहनपुर में 1309.49 हेक्टेयर का सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र वितरित किया गया।अंत्यव्यसायी ऋण वितरण योजना के तहत तह. लैलूंगा के हृषिकेश्वर सिंह को 10.63 लाख की लागत से ट्रेक्टर व ट्रॉली प्रदान की गई।
