कैदी ने लगाई फांसी…जेल के मेडिकल वार्ड में मिली लाश…

सामना न्यूज़:-रायपुर:-राजधानी केंद्रीय जेल में एक कैदी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।आत्महत्या की खबर फैलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा हैं कि कैदी ने बंदी गृह में गमछा को फंदा बनाकर फांसी लगाई है। इस घटना के बाद जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।कैदी मानसिक रूप से बीमार था और उसका उपचार जेल के अस्पताल में चल रहा था। मृतक बंदी का नाम महेंद्र जायसवाल था और बलौदाबाजार का रहने वाला था। जेल सूत्रों के मुताबिक महेंद्र जायसवाल अक्सर कोने में बैठकर खुद से बातें किया करते थे। उसके चिड़चिड़े रवैये के कारण उसे जेल के बाकी कैदियों से अलग रखा गया। महेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टरों की भी मदद ली जा रही थी.जेल अधीक्षक उत्तम पटेल ने बताया कि महेंद्र जायसवाल नाम के एक कैदी ने आत्महत्या कर ली है वह मानसिक रूप से बीमार था। इस वजह से उसे डॉक्टर की निगरानी में रखा गया था। महेंद्र जेल के नियमित कार्यों में शामिल नहीं था। अचानक उसने आत्महत्या कर ली है, इस घटना की न्यायिक जांच कराई जाएगी।
