अटल सेना छत्तीसगढ प्रमुख दिनेश गोरख ने सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई…

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। अब छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर सांसद अरुण साव होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इस फैसले से भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है।सोशल मीडिया के माध्यम से भी भाजपाइयों ने इस फैसले पर खुशी ज़ाहिर करते हुए बधाई संदेश प्रेषित किये हैं।अटल सेना छत्तीसगढ प्रमुख दिनेश गोरख ने इनकी न्युक्ति पर पुरे अटल सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओऱ से उनको बधाई प्रेषित कर कहा कि:-साढे तीन वर्ष से शिथिल पड़े छत्तीसगढ़ भाजपा को नई उर्जा प्रदान करते हुऐ , भाजपा के केन्द्रिय नेतृत्व ने आज बिलासपुर के लोकप्रिय सांसद व अटल सेना के बिलासपुर संभाग के मार्गदर्शक अरूण साव को भाजपा प्रदेश प्रमुख का महात्वपूर्ण जवाब दारी देते हुऐ विधानसभा 2023 मे बीजेपी की सरकार का बनना सुनिश्चित कर दिया है अरूण साव जी की न्युक्ति से प्रदेश बीजेपी मे एक नई उर्जा का संचार होना तय है आशा है कि आप के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ बीजेपी अपने नये आय़म को छूये यही शुभकामनाएं है।
