काँग्रेस के आजादी गौरव तिरंगा यात्रा का तीसरा दिन… आगाज़ हेमू कालानी चौक से हुआ…

सामना न्यूज़:-रायगढ़:– स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा देशभर में आजादी की गौरव तिरंगा यात्रा के द्वारा “भारत जोड़ो पदयात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। रायगढ़ जिला मुख्यालय में भी जिला काँग्रेस द्वारा अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर जिला काँग्रेस कार्यालय रायगढ़ से इस महत्वपूर्ण तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया गया। यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त तक जारी रहेगी।
आज इस पदयात्रा का तीसरा दिन था। जिसके तहत चक्रधर नगर हेमू कालाणी चौक से यह यात्रा शुरू हुई। रायगढ़ विधानसभा पदयात्रा के प्रभारी एवं रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, रायगढ़ की महापौर जानकी काटजू, और जिला काँग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष शहर अनिल शुक्ला सहित सभी काँग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हेमू कालाणी चौक पर एकत्रित होकर सर्वप्रथम काँग्रेस के दिवगंत पार्षद स्व. कमल पटेल की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर आज की तिरंगा पदयात्रा शुभारंभ का किया
रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे। उन्होंने ने कहा कि, तिरंगा झंडा हमारे देश की आन बान और शान है। उन्होंने कहा कि, इतिहास में काँग्रेस के अनेक नेताओं ने तिरंगे के सम्मान के लिए बलिदान भी दिए हैं। आज भाजपा अपनी खोखली राजनीति के लिए तिरंगे का इस्तेमाल कर रही है, जबकि इनके किसी भी कार्यक्रम में तिरंगे झंडे को वो सम्मान नहीं दिया जाता है जैसा हमारे संविधान में दिया है। और जैसा काँग्रेस पार्टी देती आई है।
काँग्रेस के सिपाहियों ने भी अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देकर अपने हाँथों में थाम अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया और पदयात्रा में शामिल हुए। हेमू कालाणी चौक से शुरू हुई आज की इस पदयात्रा का रूट, बेलादुला, खर्राघाट होते हुए स्टेडियम, मालीपारा, बोइरदादर चौक, उसके बाद सिंधी कालोनी, बांग्ला पारा सरलाविला होते हुए अंबेडकर चौक, केलो विहार कॉलोनी से एसईसीएल रपटा होकर कयाघाट चौक से गुजर कर ओवरब्रिज होते हुए मिनीमाता चौक पर आज के पदयात्रा का समापन किए। आजादी गौरव यात्रा में काँग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा हाँथों में थाम रायगढ़ शहर के विभिन्न वार्डों में पदयात्रा किया। आज के पदयात्रा में भी लगभग 15 किलोमीटर का सफ़र तय किया गया। प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने बताया कि, कल पदयात्रा पुसौर क्षेत्र में रहेगा। जहाँ लारा से शुरू होकर छिछोर उमरिया तक 20 किलोमीटर चलकर समापन होगा।
