May 15, 2026

बारिश से महानदी में बढ़ा जलस्तर.. जिला प्रशासन अलर्ट….प्रभावित इलाकों में नगर सेना की तीन टीमें तैनात..बचाव कार्य शुरू…

IMG-20220814-WA0500.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- ज़िले में लगातार हो रही बारिश से महानदी किनारे बसे गांवों में संकट आ गया है । कुछ गांवों में तो आंगनबाड़ी भवन और पंचायत भवन तक पानी पहुंच गया है। सड़क भी डूब चुकी है। महानदी की बाढ़ से तीन ब्लॉकों पुसौर , बरमकेला और सारंगढ़ के 64 गांव प्रभावित होते हैं। इनमें 46 गांव संवेदनशील हैं। महानदी का जल स्तर बढ़ने से ये गांव सबसे पहले और सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।सरिया क्षेत्र के नदीगांव,लिप्ती, पोरथ,तोरा,सुरसी , रानीडीह,परसरामपुर,मानिकपुर आदि गांवों में पानी घुस चुका है। नदी किनारे की ओर बने मकानों की बाड़ी डूब चुकी है।

रायगढ़ ज़िले में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से महानदी में जलस्तर बढ़ा है और नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो रही है जिसे देखते हुए जिला प्रशासन अब अलर्ट हो गया है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने सारंगढ़, पुसौर, बरमकेला विकासखंड के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने और राहत और बचाव कार्य के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।

नगर सेना की 3 टीमें तैनात:-
जहां जलस्तर बढ़ रहा है वहां से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कलेक्टर श्रीमती साहू के निर्देश पर नगर सेना की टीमें तैनात कर दी गई हैं। इनमें से 2 टीमें सरिया और 1 टीम पुसौर में तैनात है।

बाढ़ राहत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित-नंबर्स जारी:-
  रायगढ़ जिले में विगत दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के परिप्रेक्ष्य में बाढ़/अतिवृष्टि से किसी भी प्रकार की क्षति होने की सूचना एवं सहायता के लिये कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देश पर जिला कार्यालय रायगढ़ एवं तहसील स्तर पर बाढ़ आपदा राहत के संबंध में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है।

जनसामान्य उक्त  कन्ट्रोल रूम में जारी नंबरों पर संपर्क कर बाढ़/अतिवृष्टि के संबंध में सूचना दे सकते है।
*कन्ट्रोल रूम में संपर्क के लिए जारी दूरभाष नंबर*
जिला कार्यालय कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07762-223750, नगर पालिक निगम रायगढ़ 07762-222911, 07762-101 है। इसी तरह तहसील रायगढ़ 07762-222135, पुसौर 07762-262862, जनपद पंचायत पुसौर- 9399882022, बरमकेला 07768-265041, जनपद पंचायत बरमकेला- 7999212686,  सारंगढ़ 07768-233708, खरसिया 07762-272757, घरघोड़ा 07767-284861, तमनार 07767-281741, लैलूंगा 07767-274275 तथा तहसील धरमजयगढ़ 07767-266232 है।

Letest Posts