विधायक उत्तरी जांगड़े सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे..नहीं तो यादव समाज करेगा पुतला दहन… अशोक यादव

सामना न्यूज़:-रायगढ:- सारंगढ़ से कांग्रेसी विधायक उत्तरी जांगड़े का एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे वो कृष्ण प्रिंट की साड़ी पहनी हैं और पैरों के पास भगवान कृष्ण की तस्वीर बनी हुई है। बताया जा रहा है यह तस्वीर सारंगढ़ में जन्माष्टमी के दिन हुई कृष्ण कुंज के सरकारी कार्यक्रम की है। हिन्दू संगठन और कई सोशल मीडिया यूजर इसे अपने अपने कमेंट के साथ तस्वीर को शेयर कर रहे है।यादवों के विशिष्ट पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े उपस्थित हुई थी। सारंगढ़ की विधायक महोदया से समूचे समाज एवं यादव कुल शिरोमणि प्रभु श्रीकृष्ण जी के चित्रित परिधान को दुर्भाग्यवश पैरों से सटे देखा गया इस पावन अवसर पर ऐसी विवादित स्थिति का उपजना स्वाभाविक है। इस पर अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश महामंत्री अशोक यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अशोक यादव ने कहा कि विधायक उत्तरी जांगड़े को इस निन्दनीय परिस्थिति में नम्रतापूर्वक माफी मांगनी चाहिए। यदि विधायक श्रीमती जांगड़े सार्वजनिक रूप से माफी नही मांगती है तो यादव महासभा द्वारा प्रदेश के सभी ब्लॉकों में विधायक उत्तरी जांगड़े का पुतला दहन किया जाएगा।

