May 15, 2026

बेरोजगारी पर 24 अगस्त को भाजपा का प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन… सख़्ती बढ़ाने प्रशासन का ऐलान…नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई…कॉंग्रेस ने कसा तंज..भाजपा पहले अपने गिरेबां में झांके…

IMG_20220820_185219.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायपुर:-24 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, नशाखोरी, बेरोजगारी भत्ता जैसे मुद्दों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन करने के तैयारी में जुट गई है। भाजपा का टारगेट रायपुर शहर में एक लाख युवाओं को जुटाना है मगर प्रशासन ने इस तरह के कार्यक्रम को लेकर सख्ती बढ़ाने का एलान किया है। इस मामले पर भाजपा और रायपुर जिला प्रशासन के बीच खींचतान होती नजारा रही है। भाजपा की विरोध प्रदर्शन के तैयारी की खबरों के बीच अब जिला प्रशासन ने कमर कस ली है । कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने अफसरों से कह दिया है कि संगठन कोई भी हो नियम तोड़ा तो कार्रवाई जरूर होगी।

इसके लिए कलेक्टर ने SSP प्रशांत अग्रवाल, जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अफसरों के साथ बैठक करके रणनीति तय कर ली है। दूसरी तरफ भाजपा विरोध प्रदर्शन को जोरदार बनाने में लगी हुई है। कल ही नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल ने प्रेस कॉंफ़्रेंस कर प्रदर्शन की जानकारी दी थी और आज भाजपा एकात्म परिसर में रायपुर संभाग की बैठक हुई। भाजपा संगठन महामंत्री अजय जमवाल और सह प्रभारी नितिन नवीन ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली. बैठक में रायपुर संभाग के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. भारतीय जनता पार्टी ने बैठक में विरोध प्रदर्शन की रुपरेखा तैयार कर ली है। भाजपा की नई टीम पर विरोध प्रदर्शन को प्रभावी बनाने को लेकर अहम जिम्मेदारी दी गई है। इस कार्यक्रम के ठीक चार दिन बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर पहुंच रहे हैं और उनके बाद केंद्र गृहमंत्री अमित शाह का भी छत्तीसगढ़ दौरा है। जिसे देकर आज अजय जमवाल ने रायपुर संभाग की बैठक ली.

बृजमोहन अग्रवाल ने बताया- हमारे नए क्षेत्रीय संगठन मंत्री यहाँ आए हुए है. वो लगातार पार्टी में कसावट लाने का प्रयास कर रहे है. उन्होंने इससे पहले बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग, की बैठक ली. आज रायपुर संभाग की बैठक ली है . इस बैठक के माध्यम से आने वाले 2023 के चुनाव में इस कांग्रेस के ताबूत में कील ठोकने का काम कर रहे है. उसके लिए भी सभी कार्यकर्त्ता को प्रोत्साहित करना उसके लिए जनता को तैयार कर रहे है.

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी थी सूचना – नारायण चंदेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा – इस गम्भ्भीर विषय को लेकरके  24 तारीख को भारतीय जनता युवा मोर्चा मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगी।  एक जंगी प्रदर्शन करेंगी। इस प्रदर्शन के माध्यम से हम बेरोजगार नवजवानों से हम निवेदन करते है की वे आये हम्फ्रे इस आंदोलन में हमारा सहयोग करें। जब से कांगेस की सरकार बानी छत्तीसगढ़ की स्थिति बद से बत्तर हो गई है.

भाजपा के बेरोजगारी  के प्रदर्शन पर कांग्रेस का कटाक्ष  – भारतीय जनता पार्टी के सीएम हाउस घेराव पर संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनद शुक्ला ने भाजपा को अपने गिरेबान में झाकने को कहा है. भारतीय जनता पार्टी सीएम हॉउस के घेराव के लिए 10  जगह से निकले या 100  जगह से निकले इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. बेरोजगारी को लेकर जो वे आंदोलन करने जा रहे है वो कौन सी नैतिकता से करने जा रहे है उनको ये विरोध मोदी सरकार के खिलाफ करना चाहिए। छत्तीसगढ़ में साढ़े 5 लाख युवाओ को रोजगार मिला है. हम आने वाले 5 साल में युवाओ 15 लाख युवाओ को रोजगार मिलेगा। छत्तीसगढ़ में रोजगार देने के लिए रोजगार मिशन का आयोजन हुआ है.  किस नैतकता से भारतीय जनता पार्टी हमारी सरकार के विरुद्ध रोजगार को लेकर विरोध कर रही है.

Letest Posts