भाजपा में पोस्टमार्टम शुरू…अब परफॉर्मेंस ही दिलाएगी पद…..24 अगस्त के बाद संगठन स्तर पर बदलाव की संभावना.!….

सामना न्यूज़:-रायपुर:- छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बदलने के बाद अभी और बदलाव की तैयारी में है। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो प्रदेश संगठन से लेकर जिलाध्यक्ष और मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को भी बदला जाएगा। यह बदलाव राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले पूरा करने की कवायद चल रही है। भाजपा संगठन में 24 अगस्त के बाद बदलाव की संभावना जताई जा रही हैं।जिसके तहत भाजपा में पोस्टमार्टम शुरू हो चुका है,ऐसा माना जा रहा है कि अब परफॉर्मेंस ही पद दिलाएगी।सूत्रों की मानें तो इस बार पद बदलाव से दूसरी लाइन के नेताओं को मौका मिल सकता है।प्रदेश कार्यकारिणी में 200 नेताओं की सूची तैयार हो चुकी है यह सूची जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को संतुलित करते हुए बनाई गई है।जिसमें भाजपा के 7 मोर्चा, 22 प्रकोष्ठ और 30 जिला संगठन में परिवर्तन की संभावना है इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मंथन शुरू कर दिया है।युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की तैयारी चल रही है। इसके पीछे भी यही तर्क दिया जा रहा है कि डा रमन के करीबी होने के कारण ही इन लोगों को पद मिला है। मोर्चा अध्यक्षों का परफार्मेंस भी बेहतर नहीं रहा है। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी कई बार मोर्चा के कामकाज को लेकर नाराजगी जता चुकी हैं। अब क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने भी फीडबैक लिया है, जिसमें स्थिति बेहतर नहीं आई है। कॉंग्रेस बीजेपी के भीतर बदलाव की बयार के सावल पर कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे कहते हैं कि बीजेपी इतने गुटों और टुकड़ों में बंट गई हैं कि चुनाव तक उबरना संभव नहीं है. बीजेपी के नेता कार्यकर्ता हताश हो चुके हैं और बदलाव से कुछ नहीं होने वाला है। कांग्रेस के तंज पर बीजेपी पलटवार करते हुए कहती है कि सही बात है कि अब सीधे सरकार बदलेगी
