June 25, 2025

मोदी@20 पुस्तक का सेमिनार..पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह मुख्य वक्ता के रूप में हुए शामिल…किया मोदी के 20 सालों के कार्यकाल का उल्लेख…

IMG_20220821_185002.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-रविवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह सिंह रायगढ़ प्रवास पर रहें, उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर करारा वार किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में दो योजना चल  रही है, एक घर पहुंच शराब और दूसरी धरना,गरूआ ,घुरूवा योजना। उन्होंने आरोप लगाया कि गौशाला से गोबर खरीद रहे और घर घर शराब बेच रहे हैं। गौठान ठप पड़े हैं, किसानों का दो साल का धान का बोनस क्यों नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जवाब देना पड़ेगा।  दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह रायगढ़ में आयोजित मोदी @ 20 पुस्तक के सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने आए थे। सेमिनार में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 20 साल के कार्यकाल में किए उल्लेखनीय कार्यों को उल्लेख किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर आरोप जड़ते हुए कहा कि प्रदेश में माफिया राज चरम पर है, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा होने के संबंध में कहा कि चुनाव के बाद सब तय होता  है ।  सेमिनार में  भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने भी मोदी@20 पुस्तक पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।   वही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने बिहार की बदली राजनीति पर कहा कि जो लोग अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़े लोगो को आगे लेजाने जातिगत जनगणना की बात करते थे वे आज अपने ही परिवार के लोगो को पद बांट दिए है।रायगढ़ के नगर निगम आडिटोरियम में आयोजित सेमीनार में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे।