March 23, 2026

अपनी उम्र से बड़ी महिला के साथ की शादी….छोड़ने पर पुलिस की देती थी धमकी…छुटकारा पाने किया मर्डर…फिर थाने जाकर किया सरेंडर…

IMG_20220823_131222.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-रायगढ़ के कोतरारोड थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बीती रात इला मॉल के पीछे स्थित कलमीडीपा के सोनू सोनवानी उम्र लगभग 26 वर्ष नामक युवक ने अपनी 36 वर्षीय पत्नी की हत्या कर उसके शव को खेत के पास बने गड्ढे में दफना दिया और सुबह खुद ही थाने आकर हत्या का जुर्म कबूल कर सरेंडर कर दिया जिसके बाद कोतरारोड थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां उक्त गड्ढे से महिला के शव को बाहर निकाला गया।बहरहाल पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार कलमीडीपा निवासी सोनू सोनवानी का अपनी उम्र से 10 वर्ष बड़ी महिला के साथ अफेयर चल रहा था।बाद में महिला उससे शादी का दबाव बनाने लगी और नहीं करने पर थाने में जाकर उसकी शिकायत भी की। जिसके बाद विगत 2 वर्षोँ से सोनू ने मजबूरी में उस महिला से शादी भी कर ली और वहीं किराए का मकान लेकर अपनी पत्नी के साथ रहने लगा।सोनू व मृत महिला के बीच अक्सर विवाद होते रहता था।सोनू द्वारा महिला को छोड़े जाने की बात पर वह पुलिस की धमकी भी दिया करती थी।जिससे तंग आकर बीती रात अपनी पत्नी से छुटकारा पाने उसने उसकी हत्या कर दी और शव को गड्ढे में छुपा दिया। सुबह होते ही खुद थाने जाकर सरेंडर कर अपना जुर्म कुबूल किया।