सामूहिक दुष्कर्म का फरार मुख्य आरोपी “बर्खास्त पुलिस उप निरीक्षक” गिरफ्तार…

सामना न्यूज़:-कांकेर:- 2021 में होली के दिन एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में फरार बर्खास्त पुलिस उप निरीक्षक किशोर तिवारी को भानुप्रतापपुर पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।वर्ष 2021 में भानुप्रतापपुर में पुलिस सब इंस्पेक्टर किशोर तिवारी एवं उसके तीन साथियों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।वहीं घटना के बाद से मुख्य आरोपी किशोर तिवारी फरार था, जिसे भानुप्रतापपुर पुलिस ने बिलासपुर में गिरफ्तार किया है।बर्खास्त पुलिस उप निरीक्षक किशोर तिवारी की फरारी के बाद छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग पर भी एक बदनुमा दाग लगा था। वहीं आदिवासी वर्ग ने प्रदेश स्तर पर उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। उसकी गिरफ्तारी से राज्य सरकार को भी राहत मिली है।
