June 25, 2025

भाजयुमो का हल्लाबोल प्रदर्शन… किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव…450 कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार…पुलिस के साथ हुई झड़प…पुलिस समेत कार्यकर्ता हुए घायल..

IMG-20220824-WA0496.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- राजधानी रायपुर में प्रदेश में बढ़ते अपराध में अंकुश लगाने और पंजीकृत बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग को लेकर प्रदेश भाजयुमो के तत्वाधान में आयोजित छग भाजपा के “हल्लाबोल” प्रदर्शन के दौरान पूरे छग के सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई साथ ही अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया गया । जिसमे प्रशासन पुलिस द्वारा 03 स्थानों में बेरिकेटिंग कराई गई थी। उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगभग 10 हज़ार से अधिक की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम पश्चात् जब रैली निकाली गई तब भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेट्स तोड़ा गया।इस दौरान कई स्थानो में कानून व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के साथ झूमा-झटकी भी हुई, जिसमें कुछ पुलिस वालों व कार्यकर्ताओं को चोटें आईं और कुछ को फ़्रैक्चर हुआ है।लगभग 450 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल ले जाया गया है।भाजपा नेता विकास केडिया ने लांघा बेरीकेड, सीएम निवास के बाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार:– रायगढ़ से पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष व भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास केडिया भी अपने साथियों के साथ राजधानी पहुंचे और पूरे आंदोलन के दौरान काफी आक्रामक तेवर में नज़र आए, जो आखिर में तमाम बेरिकेड को लांघते हुए हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास तक पहुंच गए थे जिन्हे वहां राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार किया। भाजयुमो के रायपुर नगर निगम कार्यालय के समीप हल्ला बोल के मंच से अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में भूपेश बघेल की सबसे भ्रष्टतम सरकार है। भूपेश बघेल सोनिया गांधी के लिए कलेक्शन मास्टर की भूमिका छत्तीसगढ़ में निभा रहे हैं।भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 3 माह की मोहलत देते हुए कहा कि वह इन 3 माह में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करें वरना दिसंबर में मैं फिर आऊंगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार पर जमकर हल्ला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और माफिया राज चल रहा है। इस तानाशाही राज में युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। समय आ गया है कि भाजयुमो के कार्यकर्ता संघर्ष करते हुए भाजपा की सरकार बनाएं ताकि भाजपा की सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार दे सके।भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने स्वामी विवेकानंद का स्मरण करते हुए कहा कि युवाओं के हित में संघर्ष करने की प्रेरणा उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी से ली है। छत्तीसगढ़ के युवा स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलकर आगे बढ़ें। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में वहां की सरकार के खिलाफ संघर्ष किया लेकिन छत्तीसगढ़ के युवा कार्यकर्ताओं जैसा उत्साह कहीं देखने नहीं मिला। पूरा भरोसा है कि छत्तीसगढ़ के युवा कार्यकर्ता युवाओं के हित में भाजपा की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार माफिया की सरकार है। भूपेश बघेल की सरकार में हर विभाग में माफिया राज चल रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल ने सीएम का अर्थ ही बदल दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जितना विकास हुआ और जितने युवाओं को रोजगार मिला, वह भाजपा की सरकार में मिला। इसका श्रेय डॉ. रमन सिंह को जाता है। भाजपा के राज में बस्तर जैसे इलाके को भी शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। जबकि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ केवल विश्वासघात किया है। भूपेश बघेल कांग्रेस की एटीएम मशीन बन गए हैं। 4 साल में भूपेश बघेल ने शिक्षा के क्षेत्र में भी कोई काम नहीं किया। शिक्षा क्षेत्र से लेकर वन विभाग तक सभी जगह भर्तियों में भ्रष्टाचार चल रहा है।भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी तथा राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी ने भाजयुमो की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए महाभारत का जिक्र किया और कहा कि महाभारत में श्रीकृष्ण ने भीम को धृतराष्ट्र के आलिंगन से बचाकर भीम की जान बचाई थी अब छत्तीसगढ़ धृतराष्ट्र के आलिंगन में है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की विदाई तय है। राजधानी रायपुर में आज जो सैलाब उमड़ा है, वह साबित कर रहा है कि भूपेश बघेल सरकार का पतन सुनिश्चित हो गया है। आज के बाद छत्तीसगढ़ में माहौल बदल गया है। भूपेश बघेल की सरकार हर मोर्चे पर नकारा, भ्रष्ट और तानाशाह साबित हुई है। इस सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबों दिया है।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में भूपेश बघेल सरकार की जमकर आलोचना करते हुए आव्हान किया कि तख्त बदल दो, ताज बदल दो, बेईमानों का राज बदल दो। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सौ से भी कम भृत्य पदों की भर्ती के लिए ढाई लाख युवाओं ने आवेदन किया। भूपेश बघेल शर्म करें। उन्होंने कहा कि अकेले हम आंदोलन नहीं कर रहे हैं। पूरा छत्तीसगढ़ आंदोलन कर रहा है। 5 लाख कर्मचारी आंदोलन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता कमर कस लें और 2023 में भाजपा की सरकार बनाएं।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के साथ हुए छल को लेकर आज मुख्यमंत्री निवास का हम सबने घेराव किया है केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने भूपेश बघेल सरकार को भ्रष्ट, निकम्मी और बदलापुर की राजनीति करने वाली सरकार करार देते हुए कहा कि इस सरकार ने छत्तीसगढ़ को कई दशक पीछे ले जाने का काम किया है। केंद्र सरकार के पैसों का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार किया जा रहा है।नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने जिस उम्मीद के साथ कांग्रेस को सरकार बनाने का अवसर दिया था, उन उम्मीदों को भूपेश बघेल ने न केवल तोड़ा है बल्कि छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ धोखेबाजी की है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की यह सरकार जिस रास्ते पर चल रही है उसका परिणाम आज निर्धारित हो गया है। भाजयुमो के कार्यकर्ता इस सरकार को उसकी सही जगह पहुंचा देंगे। पूर्व सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार जैसी भ्रष्ट सरकार पूरे देश में नहीं है। इस सरकार ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था तबाह कर दी है। हर जगह भ्रष्टाचार है और दमन की राजनीति की जा रही है।सांसद सुनील सोनी ने रायपुर में आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल होकर कहा कि कुंभकरणीय निंद्रा में सोई प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जगाने का वक्त आ गया है। इस सरकार ने अपने 45 महिने के कार्यकाल में छलने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं, किसानों, गरीबों, महिलाओं सहित सभी वर्गों के साथ जो व्यवहार किया है, वह इस सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता व आभार प्रदेश महामंत्री टिकेश्वर जैन ने किया।